छत्तीसगढ़युवाराजनीतिराज्य

कांग्रेसी नेता मो. इस्लाम और जिलानी खान ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष मे मांगा समर्थन, राजपुर नगर पंचायत मे बहुमत का जोर…

 

कांग्रेसी नेता मो. इस्लाम और जिलानी खान ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष मे मांगा समर्थन, राजपुर नगर पंचायत मे बहुमत का जोर…

राजपुर – कांग्रेस के बड़े नेता मंत्रियो के दौरे से नगर निकाय चुनाव की गहमा-गहमी तेज़ हो गई है, बलरामपुर जिला अंतर्गत राजपुर मे कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को सरगुजा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो. इस्लाम एवं पूर्व ज़िला सचिव जिलानी खान के द्वारा राजपुर के वार्ड क्रमांक 6 मे बैठक कर अध्यक्ष प्रत्याशी खोरेन ख़लखो और पार्षद प्रत्याशी शुवेब अंसारी समेत कार्यकर्ताओं को पार्टी के गाइडलाइन के अनुसार धुआंधार प्रचार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया !

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, मो. इस्लाम सहित जिलानी खान ने राजपुर के वार्ड क्रमांक 6 में पहुंचकर कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। प्रचार के दौरान उन्होंने साथ मे मौजूद अध्यक्ष प्रत्याशी खोरेन ख़लखो को जिताने मतदाताओं से समर्थन माँगा !

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शुवेब अंसारी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, मो. इस्लाम, जिलानी खान, ब्लॉक कांग्रेस सुनील सिंह, महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता, युवा नेता इमरान (सोनू) के साथ इस प्रचार अभियान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खोरेन ख़लखो, पार्षद प्रत्याशी शुवेब अंसारी, विकास सोनी, असलम खान मो. शमीम अंसारी, वाज़ुद्दीन अंसारी, मो. कबीर अहमद, कासिम अंसारी, मुजीब अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, बरकत अंसारी, मुन्तजिर अंसारी, , एहसान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक मौजूद थे।

बैठक के दौरान मो. इस्लाम ने वार्ड के नागरिकों से बातचीत की और कहा, कि उन्हें ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहिए जो वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे और नागरिकों के लिए बेहतर कार्य करे।

बैठक मे शामिल जिलानी खान ने राजपुर के चहुमुखी विकास के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत कर जीत का आशीर्वाद मांगा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी ने भी स्थानीय मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष मे समर्थन की अपील की !

यह बैठक कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी माहौल को गर्म करने महत्वपूर्ण साबित हुआ ! वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, मो. इस्लाम, जिलानी खान की उपस्थिति से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भर गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!