
वार्ड नंबर 40 में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिलना यह कांग्रेस की नैतिक हार है : वसीम अंसारी भाजपा पार्षद प्रत्याशी वार्ड 42


अम्बिकापुर । प्रदेश में इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव का माहौल गर्म है, दोनों पार्टी अपने प्रत्याशियों को लेकर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में यदि किसी पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिलना कितना शर्मनाक बात है। शफी अहमद जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेता के क्षेत्र में कांग्रेस को पार्षद के लिए कोई प्रत्याशी नहीं मिला यह कांग्रेस की पहली हार है। उक्त आशय का विचार व्यक्त करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निकाय चुनाव में भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 42 में पार्षद पद हेतु घोषित प्रत्याशी वसीम अंसारी ने जनसंपर्क के दौरान कहा !

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पार्षद प्रत्याशी वसीम अंसारी ने आगे कहा, कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के लिए हार का सामना होना ये आश्चर्यजनक किंतु सत्य है। नौबत यहाँ तक आ गई है कि कांग्रेस के उक्त दिग्गज नेता के क्षेत्र वार्ड नंबर 40 में कांग्रेस को वार्ड पार्षद के लिए अपने प्रत्याशी भी ना मिले, जिससे भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ये साबित कर दिया, कि प्रदेश के सभी नगर निगम नगरपालिका मैं भारतीय जनता पार्टी की जबरजस्त सफलताओं के साथ जीत का आग़ाज़ हो गया है और सभी नगर पालिकाओं निगमों में भारतीय जनता पार्टी क़ाबिज़ होने जा रही है !


वैसे भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सभी योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिए लगातार राज्य के मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्रीगण पूरे प्रदेश में गंभीरता से जनता की समस्याओं को देखते हुए सभी योजनाओं को जल्द से जल्द और अच्छे ढंग से निष्पादन करने हेतु जो कार्य कर रहे हैं जिसके कारण पूरे प्रदेश में नगर पालिकाओं नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिलने की सम्पूर्ण संभावना है।


प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का ही असर कहें की कांग्रेस को प्रत्याशी के लाले पड़ पद गए वह भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेता श्री शफी अहमद के क्षेत्र में। यह कांग्रेस की नैतिक हार है। साय सरकार की नीतियों से गरीब, मजदूर, छात्र, किसान सबको फायदा मिलते दिख रहा है इस वजह से कई कांग्रेसी बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ खुलेमन से चुनाव लडऩा नहीं चाह रहा है।


यही कारण है कि इस निकाय चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। विष्णुदेव सरकार के सुशासन का डंका पुरे प्रदेश में बज रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार का उद्देश्य साधन नहीं बल्कि सेवा है ! विकास के लिए जिस विश्वास के साथ सरकार काम कर रही है उससे निश्चित तौर पर आम जनता खुश है जिसका परिणाम निकाय और पंचायत चुनाव में जरूर दिखेगा।